गुस्सा आने पर Salman ने कर दिया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Hanuman | Saturday, 03 May 2025 01:15:15 PM
Salman did this when he got angry, now a shocking revelation has been made

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी ही फिल्म के एक को-स्टार ने सलमान खान के गुस्से को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सलमान खान ने एक डायरेक्टर से गुस्सा होने पर अपनी फिल्म के एक किरदार का नाम उसी निर्देशक के नाम पर रख दिया था। ये फिल्म  साल 2008 में आई फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ है। इसमें सलमान खान ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजकुमार कनौजिया ने अब एक साक्षात्कार में बताया कि सलमान खान काफी मूडी एक्टर हैं।

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि किस प्रकार से सलामन ने अपनी फिल्म के एक किरदार का नाम उस निर्देशक के नाम पर रख दिया था, जिस पर वह गुस्सा थे। राजकुमार कनौजिया ने बताया कि उनके किरदार का नाम टीएलवी प्रसाद, जो कि एक डायरेक्टर का नाम है।  आपको बता दें कि सलमान खान का आगामी समय में किक-2 और गंगाराम जैसी फिल्मों में अभिनय देखने को मिलेगा।

PC:  movietalkies.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.