पहलगाम आतंकी हमले के बाद Salman Khan ने उठा लिया है ये बड़ा कदम

Hanuman | Monday, 28 Apr 2025 01:32:56 PM
Salman Khan has taken this big step after the Pahalgam terrorist attack

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए बॉलीवुड दिग्गजों ने भी दुख प्रकट किया है।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बॉल्ीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपना यूके टूर पोस्टपोन कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सलमान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से यूके टूर से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है।

इसमें सलमान खान नेे लिखा कि कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए और भारी मन से हमने चार और पांच मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन शो यूके’ को स्थगित करने का कठिन निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले श्रेया घोषाल, बादशाह और अरिजीत सिंह जैसे दिगगज भी अपने शोज रद्द कर चुके हैं। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.