- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अब उन्हें अपनी पहली डायरेक्टोरियल सीरीज, द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए पहला अवॉर्ड मिला है।
अब एक कार्यक्रम में आर्यन खान को 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेते समय आर्यन ने कहा कि उन्हें भी अपने पिता की तरह अवॉर्ड पसंद हैं। अवॉर्ड लेते समय आर्यन खान की स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कहा कि ये मेरा पहला अवॉर्ड है और मुझे उम्मीद है कि मुझे और भी बहुत सारे अवॉर्ड मिलेंगे, क्योंकि मेरे डैड की तरह मुझे भी अवॉर्ड बहुत पसंद हैं।
हालांकि आर्यन ने इस दौरान बोल दिया कि ये अवॉर्ड मेरी मां के लिए है। आर्यन खान ने कहा कि मेरी मां मुझसे हमेशा कहती हैं कि जल्दी सोना, किसी का मजाक मत बनाना और गाली मत देना। आज इस पुरुस्कार को पाकर मुझे लगता है कि घर जाकर मम्मी से कम डांट पड़ेगी।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें