Shatrughan Sinha: जया बच्चन की पैप्स की आलोचना के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा आप भी अच्छे कपड़े पहनते हैं...

Shivkishore | Thursday, 11 Dec 2025 01:04:14 PM
Shatrughan Sinha: After Jaya Bachchan criticized the paparazzi, Shatrughan Sinha has now said,

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की जया बच्चन हर किसी पर भड़क जाती हैं और उनका गुस्सा सबसे ज्यादा पैपराजी पर निकलता है। ऐसे अभी सोशल मीडिया पर पैपराजी कल्चर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जया बच्चन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कड़े शब्दों में पैप्स की आलोचना की थी। जया बच्चन ने पैपराजी के कपड़ों पर भी कमेंट किया था। 

अब शत्रुघ्न सिन्हा ने पैप्स को लेकर बात की हैं, उन्होंने पैप्स के कहा कि वो भी अच्छी पैंट-शर्ट पहनते हैं। खबरों की माने तो मुंबई में एक इवेंट के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा पैपराजी के सपोर्ट में बोले। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हो और शर्ट भी अच्छी पहनते हो। आप लोग बहुत अच्छे हैं। 

हम लोग आपकी बहुत कदर करते हैं।” शत्रुघ्न सिन्हा की बातें सुनकर वहां लोग हंसने लगे। पैप्स उन्हें थैंक्यू और लव यू बोलते सुनाई पड़े। बता दें, बीते दिनों जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में पैप्स के व्यवहार और उनके पहनावे की आलोचना की थी। एक्ट्रेस ने कहा था- बाहर ड्रेन-पाइप टाइप गंदे-गंदे पैंट्स पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर...उन्हें लगता है कि उनके पास फोन है तो वो फोटो ले सकते हैं और जो नम आए वो कह सकते हैं।  जया बच्चन की सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी वीडियो सामने आती हैं जहां वो पैप्स पर नाराज होती या उनपर भड़कती नजर आती हैं। 

pc- newsbytesapp.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.