Shefali Jariwala की इंजेक्शन लगवाने से मौत होने के दावे पर पति पराग त्यागी ने बोल दी है ये बात

Hanuman | Thursday, 14 May 2026 03:11:15 PM
Shefali Jariwala's husband, Parag Tyagi, has spoken out regarding claims that she died after receiving an injection

इंटरनेट डेस्क। कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए इंजेक्शन संबंधी दावों पर अब उनके पति पराग त्यागी ने बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने इन दावों को अफवाह करार देते हुए लोगों से गलत जानकारी फैलाना बंद करने की अपील की।

शेफाली जरीवाला का मुंबई में 27 जून 2025 को निधन हुआ था। उनकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि किसी इंजेक्शन की वजह से उनकी मौत हुई।

खबरों के अनुसार, इस संबंध में अब शेफाली के पति पराग की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इंजेक्शन संबंधी दावों पर कहा कि मुझे नहीं पता कौन हमारे घर में आकर देख के गया है या किसने ये सब बता दिया।

अगर यंग होने के इंजेक्शन आते हैं तो मुझे भी बता दो
गोरा होने वाले इंजेक्शन की अफवाहों पर उन्होंने बोल दिया कि उनको (शेफाली) और गोरे होने की क्या जरूरत थी? वो नेचुरल ब्यूटी थीं। वहीं, यंग दिखने वाले इंजेक्शन की बात पर पराग त्यागी ने कहा कि अगर यंग होने के इंजेक्शन आते हैं तो मुझे भी बता दो। आप भी ले लेना, अपने पैरेंट्स को भी लगवा देना। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि अगर ऐसा कोई इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान रखता, तो शायद रतन टाटा जी आज जिंदा होते। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.