कांस फिल्म फेस्टिवल में Alia Bhatt ने बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

Hanuman | Wednesday, 13 May 2026 01:57:58 PM
Alia Bhatt dazzled with her beauty at the Cannes Film Festival

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। कांस फिल्म फेस्टिवल मंगलवार से शुरू हो चुका है।

ये 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। लोरियल पेरिस की ओर से कांस पहुंचीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट के अब तक दो लुक सामने आ चुके हैं।  कांस ओपनिंग सेरेमनी के रेड कार्पेट में आलिया भट्ट कस्टम तमारा राल्फ गाउन में नजर आई। उन्होंने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी।

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट से अपनी फोटो प्रशंसकों के लिए शेयर की है। वह फोटो में कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में भी बहुत ही खूबसूरत नजर आई। आलिया भट्ट की गितनी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होने लगी है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई।

PC: instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.