मुंबई। हिंदी और दक्षिण भारत की स्टार अभिनेत्री और सुपरस्टार कमल हसन की बेटी श्रुति हसन को उस वक्त बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा जब वो फैंस की भीड़ के बीच में फंस गईं। दरअसल श्रुति मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में डिनर पर पहुंची थीं।
तभी उनको अपने बीच पाकर फैंस उनके पास आकर उनकी फोटो और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। इतनी भीड़ देखकर श्रुति घबरा गईं। हालांकि उनके सुरक्षाकर्मी उनके साथ थे लेकिन वो भी इतनी भीड़ को संभाल नहीं पाए।
सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी फीमेल एक्ट्रेस को ऐसी चीजों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस इसकी शिकार हो चुकी हैं। मुंबई कें बांद्रा और जुहू इलाके में कई फिल्म स्टार रहते हैं और वहां अक्सर वॉक करते और रेस्टोरेंट में स्पॉटेड हो जाते हैं।