साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता श्रीनिवासन का निधन, 69 साल की उम्र में ली अन्तिम सांस

Hanuman | Saturday, 20 Dec 2025 01:23:49 PM
South Indian actor Srinivasan has passed away, taking his last breath today at the age of 69

इंटरनेट डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता श्रीनिवासन का आज  69 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया है। मलयालम सिनेमा के  इस अभिनेता के निधन से पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।  खबरों के अनुसार, मलयालम एक्टर-राइटर और फिल्ममेकर श्रीनिवास एक लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे।  उदयमपेरूर (केरल) में उनके घर पर ही अभिनेता श्रीनिवासन  का इलाज जारी था।

स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के बाद  श्रीनिवासन को त्रिप्पुनिथुरा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज सुबह 8:22 मिनट पर उन्होंने अन्तिम सांस ली। श्रीनिवासन  ने शानदार अभिनय से अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने 225 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह शानदार अभिनय के दम पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड से लेकर कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

बतौर अभिनेता श्रीनिवासन ने मणिमुझक्कम, स्नेहा यमुना, ओना पुडावा, संघगानम जैसी फिल्मों में अपने अभियन का जलवा दिखाया है। उन्होंने शानदार अभिनय से बड़ी संख्या में अपने प्रशंसक बनाए हैं।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.