Sushant Singh Rajput: 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिर से हो रही रिलीज, कारण जान चौंक जाएंगे आप

Samachar Jagat | Friday, 05 May 2023 11:11:38 AM
Sushant Singh Rajput: 'MS Dhoni The Untold Story' is being re-released, the reason will shock you

इंटरनेट डेस्क। 2016 में रिलीज हुई फिल्म ’एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ एक बार फिर सुर्खियों में है और उसका कारण यह है की ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 12 मई को एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म को नीरज पांडे के डायरेक्ट किया था।

आपको बता दे की यह फिल्म ऐसे दो शानदार लोगों का मिक्सचर है जिसे हर कोई देखना चाहता है। पहले तो बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और दूसरे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, दोनों ही अपने काम के दम पर अपनी पहचान को बहुत आगे तक ले जा चुके है। भले ही सुशांत सिंह इस दुनिया में ना हो लेकिन उन्होंने धोनी का किरदार ऐसा निभाया जो हमेशा याद रहेगा।

यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। ’एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ की बंपर कमाई की थी। अब 12 मई को ये फिल्म रिलीज होती है तो देखना यह है की ये अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या फिर नहीं।

pc- abp news
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.