- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। क्या कूल हम हैं 3, भाग जॉनी और रॉय जैसी भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली इस अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान की असली कहानी दुनिया को बताने के स्थान पर उनके बयानों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है। ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आगामी समय में वह भारत में रहेंगी भी या नहीं।
उन्होंने जानकारी दी कि वह बीते 10 साल से बैन हैं और वह भारत जरूर छोड़ेंगी, लेकिन वापस ईरान जाने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से उन्हें भारत की तरफ से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला है।
PC: Instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें