कब होगी रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3? हो गया है खुलासा

Hanuman | Monday, 22 Dec 2025 03:00:37 PM
When will Ajay Devgn's film Drishyam 3 be released? The release date has been revealed

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनय अजय देवगन अब दृश्यम 3 में भी विजय सलगांवकर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से अजय देवगन की बड़े पर्दे पर वापसी होने जा रही है। दृश्यम और दृश्यम 2 की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब दृश्यम 3 की रिलीज का भी अब ऐलान हो चुका है।

इस फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो जारी कर दी गई है। खबरों के अनुसार, कुछ माह पहले ही मोहनलाल और अजय देवगन ने अलग-अलग दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू की थी। अजय देवगन की इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। खबरों के अनुसार, आज मेकर्स ने दृश्यम 3 की अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर दिया है।

इसमें अजय देवगन परिवार को बचाने के लिए नई प्लानिंग के साथ लौट रहे हैं।  अनाउंसमेंट वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है। लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। खबरों के अनुसार, दृश्यम 3 को अगले साल गांधी जयंती को ही रिलीज किया जाएगा।

PC: bollywoodhungama 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.