- SHARE
-
वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लेडुक के पास हाईवे 2 पर हुई गोलीबारी की घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सामुदायिक सूत्रों द्वारा बरिंदर सिंह के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 14 मार्च को दोपहर करीब 2:50 बजे हुई, जब एक संदिग्ध वाहन ने टाउनशिप रोड 490 के पास काली 2012 मॉडल होंडा सिविक कार पर गोली चलाई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी के दौरान कार के ड्राइवर को निशाना बनाया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि एक सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद तेज गति से मौके से फरार हो गया था।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें