Pakistan में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत में भी हिली धरती, दहशत में आए लोग

Hanuman | Saturday, 12 Apr 2025 02:32:37 PM
5.3 magnitude earthquake hits Pakistan, earth quakes in India too, people in panic

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में आज भूकंप से धरती हिली है। यहां पर आज दोपहर करीब 1 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इससे लोगों में दशहत फैल गई है। पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके भारत के कश्मीर तक महसूस किए गए।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में आए इस भूकंप के बाद लोग दहशत में घरों से लेकर दफ्तरों तक बाहर दोड़ते नजर आए। 5.3 की तीव्रता वाला ये भूकंप पाकिस्तान के संजवाल से 12 किलोमीटर दूर आया। इस भूकंप के झटके दूर तक लोगों को लगे। खबरों के अनुसार, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से पहले पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई थी, लेकिन बाद में इसे रिव्यू करके 5.3 कर दिया। 

पाकिस्तान में आए भूकंप के कारण भारत के कश्मीर में लोगों ने अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त होने के दौरान महसूस किए। इस दौरान उनके अचानक पैरों के नीचे झटके लगे। आज इससे पहले पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन के पास 11.55 बजे भूकंप आया था। 

PC:navbharattimes.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.