शाबाश! 115 साल पुरानी ट्रॉफी असली मालिक तक पहुंचाने की अनोखी मुहिम

Hanuman | Thursday, 16 Apr 2026 11:19:12 AM
A Unique Campaign to Deliver a 115-Year-Old Trophy to Its Rightful Owner

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। ब्रिटिश कोलंबिया के एक व्यक्ति द्वारा 115 साल पुरानी एक ऐतिहासिक ट्रॉफी को उसके असली मालिकों तक वापस पहुंचाने के लिए एक अनोखी मुहिम शुरू की गई है।

रॉन शेफर नामक व्यक्ति का दावा है कि उसे एक अज्ञात आवाज ने साउथ लैंगली (बी.सी.) में स्थित एक पुरानी इमारत की छत में उक्त ट्रॉफी के मौजूद होने का संकेत दिया। इसके बाद उसने वहां खोज की और यह पुरानी ट्रॉफी बरामद कर ली।

इस ट्रॉफी पर 1911 से 1920 तक के नाम दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह ऐतिहासिक महत्व रखती है। शेफर का मानना है कि यह ट्रॉफी मैनिटोबा से संबंधित है और इसे वहीं वापस भेजना ही सही होगा।

ट्रॉफी की जांच करने पर पता चला कि इस पर 1911, 1912, 1913, 1914 और 1920 के वर्षों से जुड़े नाम उकेरे गए हैं, जैसे कि लैचलन कोल्ली, हैरी एस. फ्लेट और डब्ल्यू. सदरलैंड। ये नाम इस बात की संभावना जताते हैं कि यह ट्रॉफी स्कॉटिश बैगपाइप संगीत या उससे जुड़े किसी प्रतियोगिता से संबंधित हो सकती है, जो मैनिटोबा में काफी प्रचलित रही है।

इस घटना ने लोगों में खासा उत्साह और जिज्ञासा पैदा कर दी है, विशेषकर इस बात को लेकर कि एक “आवाज़” के दावे के बाद मिली यह ट्रॉफी आखिर अपने असली घर तक कैसे पहुंचेगी?



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.