- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के साथ परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला हुआ है। अमेरिका और इजराइल ने ये हमला किया है। खबरों के अनुसार, भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।
इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी दी है। फोर्स ने इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’करार दिया है। अमेरिका-इजराइल के इस संयुक्त हमले के बाद ईरान की ओर से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। वहीं एयरस्पेस खाली करा लिया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
खबरों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने इसे अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन करार दिया है। ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास भी हमला हुआ है। इस हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है। इजराइल में भी एयर अटैक सायरन सुनाई दिया है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बाद ईरान को हमले की धमकी दे चुके हैं।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें