America: ईरान ने पाकिस्तानी नागरिक को दिया था ट्रंप सहित कई नेताओं की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट, कोर्ट में हुआ खुलासा

Shivkishore | Saturday, 07 Mar 2026 11:06:38 AM
America: Iran had given a contract to a Pakistani citizen to kill several leaders including Trump, revealed in court

इंटरनेट डेस्क। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जंग जारी है। इस जंग के बीच न्यूयॉर्क की एक अदालत में चल रहे एक मुकदमे की कार्यवाही के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ। पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट ने जजों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया कि ईरानी खुफिया एजेंट्स ने उसे जबरदस्ती अमेरिका के प्रमुख राजनीतिज्ञों की हत्या की साजिश में शामिल किया था।

क्या हैं आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मर्चेंट पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के आरोप हैं। आसिफ मर्चेंट ने दावा किया कि ईरानी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक हैंडलर मेहरदाद यूसुफ ने अप्रैल 2024 में उसे अमेरिका भेजा और कहा कि शायद किसी की हत्या करनी पड़े। आसिफ के मुताबिक 
ईरानी हैंडलर ने उसे तीन संभावित निशाने बताए- डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन और निक्की हेली।

जानकारी के अनुसार उस समय ट्रंप और बाइडन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे, जबकि हेली एक महीने पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी थीं। मर्चेंट ने अदालत में बताया कि उसने 2022 या 2023 में ईरानी जासूसों के साथ काम शुरू किया था और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी मदद की। बाद में ईरानी हैंडलर ने उसे प्रमुख अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने और कुछ दस्तावेज चुराने का काम सौंपा। आसिफ मर्चेंट ने न्यूयॉर्क की अदालत में कहा, मेरे परिवार को धमकी दी गई थी, मेरे ईरान में रहने वाले रिश्तेदारों पर दबाव डाला गया, मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। 

pc- aaj tak,trumplibrary.gov


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.