- SHARE
-
वैंकूवर, मलकीत सिंह। कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा नस्लीय भेदभाव के तहत पिछले दिनों एक पंजाबी युवक की एक कारोबारी वैन और निजी कार को रात के समय पेट्रोल डालकर आग लगा देने की घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता कि नस्लीय भेदभाव की एक और घटना सामने आ गई है।
ताजा घटी इस घटना की वायरल हुई वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति पंजाबी बुजुर्ग को धक्के मारता और नस्ली टिप्पणियां करता हुआ नजर आता है।
यह घटना कनाडा के प्रांत Ontario के Woodstock इलाके की बताई जा रही है। इस घटना को देख रहे किसी व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचकर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय पंजाबी समुदाय में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।