'आर्टेमिस-2' मिशन के अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौटे

Hanuman | Saturday, 11 Apr 2026 11:42:50 AM
'Artemis-2' Mission Astronauts Return Safely to Earth

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। नासा के ऐतिहासिक ‘आर्टेमिस-2’ मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। ओरियन कैप्सूल ने कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में सुरक्षित तरीके से लैंडिंग (स्प्लैशडाउन) की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंडिंग के बाद क्रू सदस्यों को ओरियन कैप्सूल से बाहर निकालकर बचाव जहाज पर ले जाया गया। सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह मिशन मानव अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसके दौरान टीम ने चंद्रमा की परिक्रमा कर सफल वापसी की है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सफलता भविष्य में मनुष्यों को चंद्रमा और आगे मंगल ग्रह तक भेजने की योजनाओं के लिए एक मजबूत कदम है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.