Artemis II Mission: चंद्रमा के ऐतिहासिक सफर के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने साझा किए अनुभव

Hanuman | Friday, 17 Apr 2026 12:54:46 PM
Artemis II Mission: Astronauts Share Experiences Following Historic Journey to the Moon

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। नासा के ऐतिहासिक ‘आर्टेमिस-2’ मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के चारों ओर किए अपने सफर के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए इस यात्रा को मानवता के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसन ने कहा कि इस मिशन ने उन्हें “भविष्य के लिए उम्मीद” दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के पास से पृथ्वी को देखना एक अद्भुत और भावनात्मक अनुभव था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

मिशन की टीम में रीड वाइज़मैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टिना कोच और जेरेमी हैनसन शामिल थे, जिन्होंने चंद्रमा की परिक्रमा कर मानव अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ा है। अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया कि यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर मानव बस्ती बसाने और आगे मंगल मिशनों के लिए रास्ता तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नासा के अधिकारियों के मुताबिक ‘आर्टेमिस’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंसानों को दोबारा चंद्रमा पर भेजना और लंबे समय के लिए वहां टिकाऊ मिशन स्थापित करना है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.