Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 8 दिन छू लिया है कमाई का ये आंकड़ा

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 01:50:04 PM
Box Office Collection: Akshay Kumar's film Bhoot Bangla has reached this earnings milestone in just 8 days

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला है। लंबे वक्त बाद अक्षय की कोई नॉन फ्रेंचाइजी, सोलो फिल्म 100 करोड़ के पार पहुंचने में सफल रही है।  

इस फिल्म ने सातवें दिन 6.55 करोड़ के साथ कुल 96 करोड़ नेट कलेक्शन एक हफ्ते में किया था। इसका कलेक्शन 8वें दिन थोड़ा सा बढ़ा है और ये 6-7 करोड़ के बीच है। इस प्रकार से 8 दिन में भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 102 करोड़ से ज्यादा हो चुका है।

दूसरे वीकेंड पर फिल्म को ज्यादा कमाई की उम्मीद है। आगामी समय ही बताएगा कि दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का बॉक्स कलेक्शन कितना होगा। फिल्म में अक्षय कुमार का शानदार अभिनय देखने को मिला है।

PC: youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.