- SHARE
-
वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा के वैंकूवर आइलैंड पर एक कूगर द्वारा खेतीबाड़ी करने वाले किसानों के पशुओं पर हमला कर तीन भेड़ों और एक इमू को शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके के किसानों में चिंता का माहौल बन गया है। किसानों का कहना है कि कूगर ने यह हमला रात के समय किया, जिसके कारण पशुओं को बचाना मुश्किल हो गया।
कनज़र्वेशन अधिकारियों ने कहा है कि जंगली जानवरों के इलाकों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
इस घटना के बाद इलाके के निवासियों ने चौकसी बढ़ा दी है और अधिकारियों से अपील की है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें