अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा Iran, पाकिस्तान को सोपेगा अपनी शर्तें

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 01:00:31 PM
Iran Will Not Hold Direct Talks with the US; It Will Hand Over Its Conditions to Pakistan

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान के बीच आज पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंच चुके हैं।  वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर आज पाकिस्तान पहुंचेंगे।

हालांकि पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की सीधी बातचीत पर संदेश के बादल मंडरा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने तो अमेरिकी डेलिगेशन द्वारा पाकिस्तान में ईरान के साथ सीधे शांति वार्ता करने की बात कही है। दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस संबंध में कहा कि ऐसी कोई बैठक तय ही नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि ईरान अपनी बात सीधे अमेरिका से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के अधिकारियों के जरिए पहुंचाएगा। यानी बातचीत आमने-सामने नहीं बल्कि बीच में पाकिस्तान मध्यस्थ का काम करेगा। दुनिया के देशों की इस बातचीत पर नजर है। समय ही बताएगा कि इस बातचीत से समस्या का समाधान निकलता है नहीं।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.