- SHARE
-
वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के क्यूजनेल शहर में एक अनोखे और यादगार आयोजन के दौरान 80वें जन्मदिन के मौके पर टेड मार्टिनडेल और उसके दोस्तों द्वारा 2500 किलोग्राम वजन का विशाल गाजर का केक तैयार किया गया।
जानकारी के अनुसार टेड मार्टिनडेल, जो कि क्यूजनेल में ग्रैनविल्स कॉफी के मालिक हैं, के जन्मदिन को खास बनाने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और इस मौके पर सभी ने मिलजुलकर इस अनोखे केक को तैयार किया।
स्थानीय कैफे मालिक के अनुसार यह बड़ा प्रयास सिर्फ एक जन्मदिन समारोह नहीं था, बल्कि पूरे शहर के लिए खुशी और एकता का प्रतीक बन गया। इस आयोजन ने साबित किया कि समुदाय की एकजुटता और सहयोग से किसी भी खास मौके को यादगार बनाया जा सकता है। फोटो कैप्शन: क्यूज़नेल में स्वयंसेवक बड़े आकार के गाजर केक को तैयार करते हुए की एक तस्वीर।