- SHARE
-
वैंकूवर (मलकीत सिंह)। भविष्य में पुलिस सेवा में इलेक्ट्रिक कारों को शामिल करने के उद्देश्य से कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी शहर में पुलिस द्वारा नई इलेक्ट्रिक पेट्रोल गाड़ी की टेस्टिंग शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार बर्नाबी पुलिस इस नए इलेक्ट्रिक वाहन की जांच कर रही है ताकि भविष्य में पारंपरिक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की जगह स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ाया जा सके।
अधिकारियों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां पुलिस की रोजमर्रा की कार्यवाही के लिए कितनी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
बर्नाबी पुलिस के चीफ सुपरिंटेंडेंट बिल परमार ने कहा कि यदि यह टेस्टिंग सफल रहती है, तो भविष्य में और भी इलेक्ट्रिक वाहनों को पुलिस सेवा में शामिल किया जा सकता है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें