Canada ने बढ़ाया यूक्रेन की आर्थिक मदद के लिए हाथ

Hanuman | Friday, 03 Apr 2026 11:42:35 AM
Canada extends a helping hand for Ukraine's economic assistance

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कुछ वर्षों से युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन में बिजली और ऊर्जा के गंभीर संकट को देखते हुए कनाडा ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक जानकारी के अनुसार उनके देश को ऊर्जा प्रणाली की बहाली के लिए कनाडा से 2 करोड़ कैनेडियन डॉलर (लगभग 14 करोड़ 40 लाख रुपये) की मदद मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों कनाडा के अंतरराष्ट्रीय विकास राज्य मंत्री रनदीप सराय (जो कि पंजाबी मूल के हैं) के साथ उनकी इस संबंध में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को मजबूत करने में कनाडा के लगातार सहयोग की बहुत महत्ता है, जिसमें हाल ही में घोषित 2 करोड़ कैनेडियन डॉलर भी शामिल हैं।

इस नई मदद के साथ ‘यूक्रेन एनर्जी सपोर्ट फंड’ में कनाडा का कुल योगदान बढ़कर 9 करोड़ कैनेडियन डॉलर तक पहुंच गया है। यहां उल्लेखनीय है कि युद्ध के मारू प्रभावों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित की गई है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.