Canada: कैलगरी के पास भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

Hanuman | Monday, 11 May 2026 10:01:25 AM
Canada: Horrific Road Accident Near Calgary; 2 Dead

बच्चे सहित तीन अन्य घायल

वैंकूवर,(मलकीत सिंह)। कनाडा के कैलगरी शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो जाने तथा एक बच्चे सहित तीन अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।

यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायल बच्चे को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए अन्य 2 लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही दुर्घटना के सही कारणों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा की गई है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा, जबकि जांच टीमों ने मौके से सबूत एकत्र किए। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.