- SHARE
-
वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा की अदालत ने एक तमिल शरणार्थी को बड़ी राहत देते हुए उसकी डिपोर्टेशन पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह व्यक्ति 16 साल पहले एमवी सन सी जहाज के जरिए कनाडा पहुंचा था।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा मामले की पूर्ण समीक्षा किए बिना डिपोर्टेशन का फैसला लेना उचित नहीं है। इसलिए मामले की दोबारा जांच होने तक उसे देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि एमवी सन सी जहाज 2010 में सैकड़ों तमिल शरणार्थियों को लेकर कनाडा पहुंचा था, जिसके बाद यह मामला लंबे समय से कानूनी और राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फैसले को मानवाधिकारों के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें