Canada: कैलगरी यूनिवर्सिटी ने 60वीं वर्षगांठ पर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Hanuman | Monday, 13 Apr 2026 12:19:48 PM
Canada: University of Calgary Sets World Record on 60th Anniversary

682 लोगों ने पहना डायनासोर का वेश

वैंकूवर, मलकीत सिंह। कनाडा की कैलगरी यूनिवर्सिटी ने अपनी 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस विशेष उपलब्धि के दौरान बड़ी संख्या में लोग डायनासोर के वेश में एकत्र हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के कैंपस में विद्यार्थियों, स्टाफ और स्थानीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ डायनासोर का वेश धारण कर यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगे डायनासोर वेश में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार इस अवसर पर डायनासोर के वेश में एकत्र हुए लोगों की संख्या 682 रही और यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि कैंपस की एकजुटता और उत्साह का प्रतीक है। उपस्थित लोगों ने इसे एक यादगार और मनोरंजक अनुभव बताया।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.