- SHARE
-
वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के स्क्वामिश पहाड़ी क्षेत्र की एक ढलवां चट्टान पर लटकाई गई वोल्क्सवैगन बीटल कार को अधिकारियों द्वारा हटा दिया गया है। बी.सी. पार्क्स ने पुष्टि की है कि यह खोखली की गई कार केबलों की मदद से चट्टानी सतह पर टंगी हुई थी, जिसे अब सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया है।
अधिकारियों ने इस कार को इस तरह चट्टान पर रखने की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे खतरनाक और गैरकानूनी करार दिया है। इस मामले में एक गुमनाम विश्वविद्यालय छात्र समूह द्वारा इसकी जिम्मेदारी लेने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी रही, क्योंकि यह कार एक ढलवां चट्टान पर असामान्य तरीके से टंगी हुई दिखाई दे रही थी।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें