समुद्र में तैरने वाले होटल के निर्माण को मिली मंजूरी

Hanuman | Thursday, 16 Apr 2026 11:03:34 AM
Construction of Floating Hotel Approved

दिखने में समुद्री जहाज जैसा होगा

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। वैंकूवर सिटी काउंसिल द्वारा वैंकूवर के पास समुद्र के गहरे पानी में तैरने वाले होटल के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। यह प्रोजेक्ट फिनलैंड की हॉस्पिटैलिटी कंपनी द्वारा लाया गया है, जो कि पानी के ऊपर समुद्री जहाज जैसी दिखने वाला एक आधुनिक और अनोखा होटल तैयार करेगी। यह होटल कोल हार्बर में स्थित होगा और इसमें 250 कमरे होंगे।

मंजूरी के बाद कंपनी ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे वैंकूवर की टूरिज्म इंडस्ट्री के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया है।

बताया जा रहा है कि यह तैरता हुआ होटल शहर के पर्यटन केंद्रों में एक नया आकर्षण बन सकता है, जो सैलानियों को आकर्षित करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। हालांकि कुछ लोगों द्वारा इस प्रोजेक्ट के पर्यावरण और दृश्य प्रभावों को लेकर चिंता भी जताई गई है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.