अमेरिकी तेल पाबंदियों के चलते क्यूबा में बिजली आपूर्ति ठप

Hanuman | Monday, 23 Mar 2026 11:56:30 AM
Cuba's power supply disrupted due to US oil sanctions

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। क्यूबा में इस महीने के दौरान तीसरी बार देशव्यापी बिजली गुल होने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे देश में जनजीवन प्रभावित हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीनों से देश को विदेशों से तेल की कोई बड़ी खेप नहीं मिली है, जिसके चलते ऊर्जा संकट गंभीर हो गया है। क्यूबा का पावर ग्रिड ढह जाने के कारण पूरे देश में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। विश्लेषकों के अनुसार जर्जर हो चुका बुनियादी ढांचा और अमेरिका द्वारा लगाई गई तेल पाबंदियां इस संकट के मुख्य कारण हैं। सरकार की ओर से हालात को संभालने के प्रयास जारी हैं। क्यूबा में बिजली गुल होने के दौरान  अंधेरे में सड़क पर वाहन चलते नजर आए। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.