इस बात को लेकर सामने आए डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच के मतभेद

Hanuman | Friday, 20 Mar 2026 03:31:21 PM
Differences emerged between Donald Trump and Benjamin Netanyahu over this issue

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बड़ा मतभेद होने की खबर सामने आ रही है। इजराइल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किए जाने के बाद ईरान ने भी इजराइल के साथ-साथ खाड़ी देशों में ऊर्जा संयत्रों को निशाना बना लिया है।

इसका खामियाजा भारत, चीन समेत दुनिया के कई देशों को भुगतना पड़ सकता है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साउथ पार्स गैस पर हुए हमले को लेकर कहा कि मैनें इजराइल से ऐसा न करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा है कि वह ईरान की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा संपत्ति मानी जाने वाली जगह पर इजराइल के हमले का समर्थन नहीं करते हैं।

दूसरी ओर इजराइली पीएम नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ चल रहे मतभेद की खबरों को लेकर कहा कि इजराइल ने ईरान के गैस क्षेत्र पर आगे के हमलों से बचने के लिए ट्रंप के अनुरोध को मान लिया है।

PC: japantimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.