- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के समझौते को लेकर एक बड़ा दावा किया है। लम्बे समय बाद चीन के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब दावा कर किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने होर्मुज को खुला रखने में सहायता की पेशकश की है। खबरों के अनुसार, एक इंटरव्यू में उन्होंने बोल दिया कि शी जिनपिंग चाहते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता हो जाए। उनके अनुसार, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि अगर मैं किसी तरह मदद कर सकता हूं, तो मैं मदद करना चाहूंगा। चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए उसकी भी दिलचस्पी है कि होर्मुज खुला रहे।
वहीं ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को लेकर अपनी पुरानी बात को दोहरा दी है। उन्होंने बोल दिया कि तेहरान या तो अमेरिका के साथ समझौता करे, नहीं तो पूरी तरह तबाह हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान की सैन्य गतिविधियों और हथियारों की पूरी जानकारी है। ईरान ने अपने कुछ मिसाइल और हथियार भूमिगत ठिकानों से हटाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर से ईरान की संवर्धित यूरेनियम सामग्री वापस लेने की बात बोल दी है।
अमेरिका पर होर्मुज इलाके में जंग का नाटक करने का आरोप
दूसरी और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को लेकर बड़ा बयान दया है। उन्होंने अमेरिका पर होर्मुज इलाके में जंग का नाटक करने का आरोप लगाया है। गालिबाफ ने बोल दिया कि भारी कर्ज में डूबा अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य ताकत दिखाने पर पैसा खर्च कर रहा है। दोनों देशों का विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें