- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के मध्य सीजफायर होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक नई धमकी दे डाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान को धमकी दे डाली कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है और परमाणु हथियार न रखने का वादा नहीं करता है तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी।
खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अमेरिका के सभी जहाज, विमान और सैन्य कर्मी ईरान के अंदर और उसके आस-पास तब तक तैनात रहेंगे, जब तक कि हुई 'असली सहमति' का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता। उन्होंने इस संबंध में अब बोल दिया कि अगर किसी भी कारण से ऐसा नहीं होता है, जिसकी संभावना बहुत ही कम है तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी, उससे भी ज्यादा बड़ी, बेहतर और जबरदस्त।
आपको बता दें इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों तक चले भीषण युद्ध पर आखिरकार विराम लग गया है। दो सप्ताह के सीजफायर का ऐलान हो चुका है। हालांकि जिस प्रकार से डोनाल्ड ट्रंप धतकी दे रहे हैं, उससे लगता है कि ये सीजफायर कब टूट जाए ये कहा नहीं जा सकता है।
PC: pbs
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें