- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पिछले 10 दिनों से मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग दुनिया के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जंग कब समाप्त होगी, अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस संबंध में नया अपडेट मिला है।
खबरों के अनुसार, ट्रंप ने इस संबंध में कहा कि तेहरान के साथ जंग खत्म करने का फैसला नेतन्याहू के साथ सलाह-मशविरा करके आपसी सहमति से लिया जाएगा। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में ये भी दावा किया कि अगर वह और नेतन्याहू दखल नहीं देते तो ईरान ने इजराइल को खत्म कर दिया होता।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि हमने एक ऐसे देश को खत्म कर दिया है जो इजराइल को खत्म करना चाहता था। ईरान से जंग खत्म करने को लेकर ट्रंप ने बोल दिया कि हम बात कर रहे हैं। मैं सही समय पर फैसला लूंगा, लेकिन हर चीज का ध्यान रखा जाएगा। ट्रंप के इस बयान से ये संकेत मिल रहे हैं कि जंग समाप्त करने को लेकर नेतन्याहू का इनपुट तो होगा, लेकिन आखिरी फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति लेंगे।
PC: ipsos
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें