मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा

Hanuman | Tuesday, 26 May 2026 12:06:14 PM
Embarked on a 1,500-kilometer walking journey in memory of mother

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के सस्केचेवान प्रांत की एक शिक्षिका ने अपनी स्वर्गीय मां की याद में 1,500 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा उनके लिए सिर्फ शारीरिक चुनौती नहीं, बल्कि मां को श्रद्धांजलि देने का एक भावुक प्रयास भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सस्काटून की रहने वाली मेगन वोदर्सपून इस साल 38 साल की हो रही हैं। यह वही उम्र है जब उनकी मां की ल्यूकेमिया के कारण मृत्यु हो गई थी। मां की याद को अपने साथ जोड़ते हुए मेगन ने सस्केचेवान को उत्तर से दक्षिण तक पैदल पार करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि मेगन अगले 30 दिनों तक हर रोज लगभग 60 किलोमीटर तक पैदल चलेंगी। इस दौरान वह कुल करीब 1,500 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए मां की याद को जिंदा रखने का एक खास तरीका है।

मेगन ने कहा कि जब वह अपनी मां की उम्र में पहुंचीं तो उन्होंने महसूस किया कि इस मोड़ को किसी खास ढंग से यादगार बनाया जाना चाहिए। इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने यह लंबा सफर शुरू किया।

उनकी इस पहल की स्थानीय समुदाय द्वारा भी खूब सराहना की जा रही है। लोग उन्हें रास्ते में हौसला दे रहे हैं और उनके इस प्रयास को मां के प्रति प्यार और समर्पण की अनोखी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.