- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के मध्य होने जा रही शांतिवार्ता के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि ईरान होर्मुज को चाहकर भी फिलहाल पूरी तरह खोल नहीं सकता।
इसका कारण ये है कि ईरान यहां पर बिछाई गई माइंस का पता लगाने और उन्हें हटाने में असमर्थ है। इस प्रकार का दावा अमेरिकी अधिकारियों ने किया है। इसी वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग में देरी हो रही है, जबकि सामान्य जहाजी आवाजाही बहाल करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
खबरों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से फिर से खोलने में ईरान की असमर्थता का कारण है कि ईरान मिडिल-ईस्ट संघर्ष के दौरान बिछाई गई सभी माइंस का पता नहीं लगा पा रहा है और न ही उसके पास उन्हें हटाने की तकनीकी क्षमता है।
छोटी नावों का इस्तेमाल बिछाया था माइंस
आपको बता दें कि इजराइल और अमेरिका के साथ शुरू हुई जंग के बाद ईरान ने छोटी नावों का इस्तेमाल करके इस जलमार्ग में माइंस बिछाना शुरू कर दिया था। आईआरजीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जलडमरूमध्य को बंद का ऐलान कर चेतावनी दी कि इसमें प्रवेश करने वाले किसी भी जहाज में आग लगाई जा सकती है। इससे यहां से जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई थी। इसी बजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं। अब इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का सीजफायर घोषित हो चुका है। इसके माध्यम से ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोने को राजी हो गया है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें