- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने अब एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अमेरिका-इजराइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण और कड़ा कर दिया है। इन सबके बीच ईरान की ओर से इस जलमार्ग से गुजरने वाले चुनिंदा जहाजों को 20 लाख डॉलर ट्रांजिट शुल्क लेने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि जलडमरूमध्य को 48 घंटों के भीतर पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली ढांचे को ध्वस्त कर देगा।
खबरों क अनुसार, जंग के बीच ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कुछ चुनिंदा जहाहों पर 20 लाख डॉलर ((18,76,00,300 रुपए) का शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बोल दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के विरोधियों को छोड़कर सभी के लिए खुला है।
ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य ईरानी सांसद अलाएद्दीन बोरौजेर्दी ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये भारी शुल्क पहले ही लागू किया जा चुका है, जो इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नियंत्रण के लिए ईरान के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है।
ईरान ने अमेरिका को दी है ये धमकी
आपको बता दें कि अमेरिका द्वारा युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण बुनियादी और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की धमकी के बाद ईरान की ओर से भी अमेरिकी आईटी सेक्टर को निशाना बनाने की धमकी दी है। वहीं तेहरान और उसके सहयोगी हिजबुल्ला ने मिलकर इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें