Guterres Putin Meeting : संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुतिन से करेंगे मुलाकात

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Apr 2022 09:51:55 AM
Guterres Putin Meeting : UN Secretary General will meet Putin

वाशिगटन : यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य अभियान के बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मॉस्को में यूक्रेन की स्थिति को लेकर चर्चा होगी।इससे पहले रूसी उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने कहा था कि मॉस्को में श्री गुटेरेस के साथ मारियुपोल और अज़ोवस्टल स्टील प्लांट क्षेत्र के आसपास की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को पुष्टि की कि श्री गुटेरेस की मॉस्को और कीव की आगामी यात्राओं के दौरान मारियुपोल को लेकर बातचीत होने की उम्मीद है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अज़ोवस्टल में सैन्य अभियान रोकने की घोषणा की। क्योंकि अगर युद्ध क्षेत्र में कोई नागरिक फंसे हो तो वहां से निकल सके। श्री गुटेरेस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन में ईस्टर त्योहार के मौके पर गुरुवार से रविवार तक चार दिन के लिए युद्ध रोकने का आह्वान किया था, ताकि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकाला जा सके।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री पुतिन और श्री लावरोव के साथ बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ-साथ विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कर्मचारियों के साथ यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए कीव जाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.