स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हुए हमले को लेकर India ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Hanuman | Friday, 20 Mar 2026 03:16:25 PM
India Issues Strong Reaction to Attacks on Ships in the Strait of Hormuz

इंटरनेट डेस्क। भारत ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने संबंध में सभी नाविकों की सुरक्षा, नौवहन की स्वतंत्रता, समुद्री सुरक्षा और व्यापार तथा ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है।

लंदन में गुरुवार को आयोजित आईएमओ परिषद के 36वें असाधारण सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ये बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत बदलती स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि भारत बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने का लगातार आह्वान करता है, जिसमें अत्यधिक संयम बरता जाए और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और नागरिक समुद्री बुनियादी ढांचे पर हमले अस्वीकार्य हैं। आपको बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है।

PC: tv.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.