अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय मूल की महिला को आईसीई ने हिरासत में लिया

Hanuman | Friday, 17 Apr 2026 01:13:31 PM
Indian-origin woman living in the US for 35 years detained by ICE

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  अमेरिका में पिछले 35 सालों से रह रही भारतीय मूल की 53 साल की महिला को इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

मीनू बत्रा नाम की इस महिला को टेक्सास में अमेरिकी इमीग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट के एजेंटों द्वारा गिरफ्तार किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक वह लंबे समय से अमेरिका में रह रही थी, लेकिन उसकी इमीग्रेशन स्थिति को लेकर सवाल उठने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने कहा है कि "लंबे समय से देश में रहना इस बात की गारंटी नहीं कि कोई व्यक्ति हमेशा के लिए यहां रह सकता है।" इस बयान ने कई प्रवासियों में चिंता बढ़ा दी है, खासकर वे लोग जो कई सालों से अमेरिका में रह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मीनू बत्रा के परिवार और समर्थकों द्वारा उसकी रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं और कानूनी सहायता भी ली जा रही है। इस मामले ने अमेरिका की सख्त इमीग्रेशन नीतियों पर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

PC: hindi.ipleaders



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.