Canada में भालू के हमले में भारतीय युवक की मौत

Hanuman | Wednesday, 13 May 2026 12:57:12 PM
Indian Youth Dies in Bear Attack in Canada

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के उत्तरी क्षेत्र के जंगलों में एक काले भालू द्वारा किए गए जानलेवा हमले में एक भारतीय युवक की मौत हो जाने की दुखद सूचना मिली है। यह घटना एक यूरेनियम खोज स्थल पर हुई बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवक उक्त खोज स्थल पर काम कर रहा था, तभी अचानक एक काले भालू ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

सस्केचेवान के दूर-दराज़ जंगलों में जंगली जानवरों की मौजूदगी आम बात मानी जाती है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और कार्यस्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय समुदाय और साथी कर्मचारियों में शोक का माहौल है। कई लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.