Iran ने मोजतबा खामेनेई को चुना सुप्रीम लीडर, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अस्वीकार, इजराइल ने भी बोल दी बड़ी बात

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 09:14:06 AM
Iran elects Mojtaba Khamenei as Supreme Leader, Donald Trump rejects him, Israel also makes a big statement

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने बड़ा कदम उठा लिया है। ईरान ने मोजतबा खामेनेई को तीसरा सुप्रीम लीडर चुन लिया है, जिनके इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ उनके गहरे संबंध है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अस्वीकार्य करार दिया है। वहीं इजराइल ने भी बोल दिया है कि ईरान के किसी भी उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा।  

अमेरिका और इजरायल के ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन में आयतुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को हुई मौत के बाद ईरान ने 56 साल मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना है। इससे पहले तेहरान ने इजराइल पर मिसाइलों से बड़ा हमला किया। इजराइल की सेना की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि तेहरान से मिसाइलें दागी गई हैं। इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा तेहरान की मिसाइलों को इटरसेप्ट किया है। हालांकि तेल अवीव में नुकसान होने की खबरें भी आई हैं। ईरान की ओर से इजराइल, अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी देशों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। दूसरी ओर तेहरान में तेल भंडारण सुविधाओं पर इजराइली हमलों के कारण आग लग गई।

जंग से वैश्विक तेल कीमतों में भी हुआ इजाफा
ईरान के हमलों में सऊदी अरब, यूएई और बहरीन में इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके कारण वैश्विक तेल कीमतों में भी इजाफा हुआ है। ये जंग दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है।  इस जंग में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.