दो 2 बड़े सुरक्षा अधिकारियों के मारे जाने के बाद भड़का ईरान, बगदाद में यूएस एंबेसी पर कर दिया हमला

Hanuman | Wednesday, 18 Mar 2026 09:30:48 AM
Iran Enraged After Killing of Two Senior Security Officials, Attacks US Embassy in Baghdad

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ये जंग आज 19वें दिन में प्रवेश कर गई है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।   इजराइल और अमेरिका के हमलों का ईरान भी ड्रोन और मिसाइलों से पलटवार कर रहा है।  जंग में ईरान के दो 2 बड़े सुरक्षा अधिकारियों के मारे जाने की खबर आई है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 'बसीज फोर्स' के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी की मौत इजराइल के हमलों में हुई है। इन दोनों अधिकारियों की मौत के बाद ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।  खबरों के अनुसार, ईरान ने अब बगदाद में यूएस एंबेसी को बनाया निशाना। उसने इस पर ड्रोन से अटैक किया है।

अमेरिका और इजराइल का लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट करना और शासन को कमजोर या उखाड़ फेंकना है। इस जंग में ईरान भी कम नहीं पड़ रहा है।

PC: republicbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.