सीजफायर के लिए Iran ने रख दी हैं तीन ओर बड़ी शर्तें, इससे पहले…

Hanuman | Monday, 23 Mar 2026 04:29:14 PM
Iran has laid down three more major conditions for a ceasefire,prior to this...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध को आज 24 दिन हो गए हैं। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे को धमकियां दी जा रही हैं। अब ईरान ने इस जंग को समाप्त करने के लिए तीन और शर्तें रखी दी हैं। खबरों के अनुसार, ईरान के एक बड़े अधिकारी ने लेबनानी मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी है।

खबरों के अनुसार, ईरान की ओर से शर्तें रखी गई हैं कि इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए, होर्मुज स्ट्रेट के लिए नए नियम बनाए जाएं वहीं ईरान की विरोधी मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जाए और उनका प्रत्यर्पण किया जाए।

आपको बात दें कि ईरान की ओर से इससे पहले युद्ध विराम के लिए सीजफायर के लिए भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की गारंटी मांगी थी। वहीं नुकसान का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की थी। ईरानी अधिकारी ने अब बोल दिया कि उनका देश तब तक कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक दुश्मनों को सबक नहीं सिखा देता।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.