- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद कम होने के स्थान पर बढ़ता नजर आ रहा है। इस्लामाबाद में वार्ता विफल् होने के बाद ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर अमेरिका की आलोचन हुई है। खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने अमेरिका के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन करार दिया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और यूएन सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को इस संबंध पत्र भेजे गए एक पत्र में ईरान ने अमेरिका के इस कदम को आक्रामकता वाला अवैध कृत्य करार दिया। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी न इस संबंध में चेतावनी भरे लहजे में बोल दिया कि इससे क्षेत्रीय और अन्तरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जग छिड़ने का संकेत मिल रहा है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें