- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब खुलासा हुआ है कि जंग के दौरान ईरान की ओर से होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 2 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए) का टोल वसूला जा रहा है।
एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुए खुलासे के अनुसार, इतिहास में पहली बार होर्मुज से गुजरने वाले किसी जहाज से ईरान ने टोल के रूप में पैसा लिया है। इससे पहले ईरान के होर्मुज से जहाज गुजरने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था। देशों को टोल के रूप में कोई पैसा नहीं देना होता था।
हालांकि अभी तक इस संबंध में ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है। खबरों के अनुसार, होर्मुज से भारत, चीन, पाकिस्तान, मलेशिया के नौ जहाजों को निकाला गया है। इस रिपोर्ट में ये खुलासा नहीं हुआ ह कि किस देश के कितने जहाज हैं।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें