- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब और भी भयानक हो गई है। इस जंग का आज 25वां दिन है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले जारी है। खबरों के अनुसार, ईरान ने अब इजराइल पर मिसाइल अटैक किया है। इसके बाद इजराइली शहरों में हमले से सावधान करने के लिए सायरन बज रहे हैं। वहीं ईरान के इस्फहान में नेचुरल गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर और Khorramshahr Power Plant की गैस पाइपलाइन पर एयरस्ट्राइक हुई। हालांकि किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इसी बीच कुवैत में हवाई हमले हुए हैं। यहां पर दागे गए छर्रों से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे कई क्षेत्रों में आंशिक बिजली कटौती देखने केा मिली है। कवैत में 7 उच्च-वोल्टेज पावर लाइनें क्षतिग्रस्त होने का दावा किया गया है। इसी के प्रभाव से कई क्षेत्रों में आंशिक बिजली कटौती हुई है। बिजली को बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
Hormuz Strait को खोलने की समयसीमा को भी 5 दिन के लिए और बढ़ाने का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान में एक 'सम्मानित' नेता से बातचीत जारी होने का दावा किया गया है। दावा किया गया है कि Hormuz Strait को खोलने की समयसीमा को भी 5 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ ओर ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को पूरी तरह खारिज कर बोल दिया कि ट्रंप फेक न्यूज फैला रहे हैं। उनकी किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान की तरफ से हमले नहीं रोकने की बात की जा रही है।
PC: politico
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें