अमेरिका से बातचीत बेनतीजा रहने का Iran के विदेश मंत्री अराघची ने बता दिया है ये कारण

Hanuman | Monday, 13 Apr 2026 01:07:33 PM
Iran's Foreign Minister Araghchi has cited this reason for the talks with the US remaining inconclusive

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बेनतीजा साबित हुई है। इस संबंध में अब ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान-अमेरिकी बातचीत को लेकर कहा कि डील होते-होते रह गई। दोनों पक्षों के बीच सहमति बस "कुछ इंच दूर" थी, लेकिन तभी आखिरी वक्त पर अमेरिका के रुख के कारण यह बातचीत बेनतीजा रही।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी से बातचीत की, लेकिन अमेरिका की ओर से अत्यधिक मांगों, बदलते लक्ष्य और अवरोध के कारण समझौता नहीं हो सका।

खबरों के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि 47 सालों में सबसे ऊंचे स्तर पर हुई गहन बातचीत में, ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए सद्भावना से बातचीत की।

अमेरिका की जिद, उसकी अत्यधिक मांगों के चलते बात बिगड़ गई

उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि जब हम इस्लामाबाद एमओयू से बस कुछ इंच दूर थे, तभी हमें अत्यधिक मांगों, बदलते लक्ष्यों और रुकावटों का सामना करना पड़ा। कोई सबक नहीं सीखा गया। उन्होंने अपनी बातों से स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका की जिद, उसकी अत्यधिक मांगों के चलते बात बिगड़ गई और यह डील नहीं हो पाई।

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का सीजफायर हुआ है। वार्ता विफल होने के दोनों देशों के बीच फिर से जंग शुरू हो सकती है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.