- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ सीजफायर होने के बावजूद इजराइल का लेबनान पर कहर जारी है। एक बार फिर से इजराइल ने लेबनान को निशाने पर लिया है। खबरों के अनुासर, इजराइल ने आज साउथ लेबनान की एक रिहायशी इमारत पर हमला किया है।
इस हमले में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। इजराइल की ओर से आज साउथ लेबनान के नबातीह के मेफादौन कस्बे की एक रिहायशी इमारत पर हमला किया गया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने जा रही शांति वार्ता के बीच ही इजराइल की ओर से ये बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि इस शांति वार्ता में लेबनान भी बड़ा मुद्दा है।
हालांकि इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप पहले ही बोल चुके हैं कि दो हफ्तों के सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं था। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराट होता है या नहीं ये तो आगामी समय ही बताएगा। ये जंग दुनिया के देशों के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें